Due to ongoing regulatory activity, requests for Scheme Preference Change / One-Way Switch / Withdrawal cannot be processed for Dormant accounts until 11/07/2026.       Access and review performance of schemes and Pension Funds available under NPS through PRIDE DISHA calculator enabled by PFRDA https://pfrda.org.in/pride-calculator              Implementation of the Multiple NAVs framework w.e.f. April 1, 2026, Click Here.              NPSCRA – Informational website of CRA has migrated from https://www.npscra.nsdl.co.in to https://www.npscra.proteantech.in              Toll Free Number - 1800 889 1030 of Atal Pension Yojana (New NPS-CRA toll-free number 1800 210 0080)              Go Paperless: Opt for an Email Annual Transaction Statement              Protean CRA Migration: https://enps.nps-proteantech.in              Click Here for Aadhaar Seeding of APY Subscribers
एनपीएस मे नोडल कार्यालय के उत्तरदायित्व

प्रधान लेखा कार्यालय/ कोष एंव लेखा निदेशालय एनपीएस निगरानी तंत्र में एक निरीक्षण प्राधिकारी के रूप में कार्य करते हैं। एनपीएस हेतु मानक परिचालन प्रकिया के अनुसार पीआरएओ/डीटीए से कई कार्य करने होते हैं जिनमें से अधिकांश अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले पंजीकृत नोडल कार्यालयों के कार्यप्रदर्शन की निगरानी की प्रकृति के होते हैं। पीआरएओ/डीटीए द्वारा किए जाने वाले अपेक्षित कार्यों की प्रकृति को संक्षिप्त रूप में इस प्रकार समझा जा सकता है

  • पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ/डीडीओ पंजीकरण फामॅ को समेकित करना और पंजीकरण हेतु उन्हें सीआरए के पास भेजना
  • सीआरए सिस्टममें अपनी जिम्मेदारियों के निवर्हन में पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ/डीडीओ के कार्य प्रदर्शन की निगरानी करना
  • पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ/डीडीओ के विरूद्ध की गई शिकायत के निपटान की निगरानी करना
  • सीआरए सिस्टम से संबंधी पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ/डीडीओ के परिचालन प्रकियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाना।
  • अधीनस्थ नोडल कार्यालयों द्वारा शुरू किएगए कार्य कलापों को प्रमाणित करना।

निम्नलिखित कार्यों को करने की जिम्मेदारी पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ की होती हैः

  • डीटीओ पंजीकरण फॉर्म को समेकित करना और पंजीकरण हेतु उसे सीआरए के पास भेजना
  • प्रान आबंटन हेतु संबंधित डीडीओ से प्राप्त सामान्य अभिदाता पंजीकरणफॉर्म (कॉमन सब्‍सक्राइबर रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म) को समेकित करके अभिदाताओं के पंजीकरण सुगम बनाना और इसेसी आरए-एफसी को भेजना
  • अभिदाता ओं को प्रान किट वितरित करना
  • अभिदाता अंशदान फाइल (एससीएफ) को तैयार करना और समय पर इसे एनपीएससीएएन पर अपलोड करना
  • एसीएफ के अनुसार अंशदानको न्यासी बैंक में जमा करना और एनपीएससीएएन पर अपलोड करना
  • स्वैच्छिक और टीयर।। अंशदानों को संसाधित करना
  • पंजीकृत अभिदाताओं को अनुरोधके आधार पर संव्यवहार विवरणिका उपलब्ध कराना
  • अभिदाता विवरण जैसे जनसांख्यिकी विवरण में परिवर्तन/अपडेट/ बैंक खाता विवरण, नामितिकरण विवरण, पैन विवरण, आधार नम्बर जोड़ना और अपडेट करना, पैन अपडेट अनुरोध, FATCA घोषणा इत्यादि को बनाए रखना।
  • परिवर्तन अनुरोध (स्विच रिक्‍वेस्‍ट), नई योजना वरीयता अनुरोध, अभिदाता का अंतर सेक्टरअंतरण, अभिदाताओं और डीडीओ की इंस्टेंटरी सेटआई-पिनको अपडेट करना
  • डीडीओ और अभिदाताओं की ओरसे शिकायत दर्ज कराना
  • सीआरए सिस्टमकी किसी भी संस्था द्वारा उसके विरूद्ध की गई शिकायत का निवारण करना
  • अभिदाताओं का निकास प्रबंधन (आहरण)

डीडीओ द्वारा निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं

  • प्रान आबंटन हेतु अभिदाताओं द्वारा सम्यकरूप से भरा हुआ सीएसआरएफ प्राप्त करना, रोजगार विवरण भरना और उसे सत्यापित करना और इसेपीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ के पास भेजना
  • पिन मेलर्सके साथ प्रान किट अभिदाता ओं को वितरित करना
  • परिवर्तन अनुरोध (स्विचरिक्‍वेस्‍ट), नई योजना वरीयता अनुरोध, अभिदाता विवरण में परिवर्तन संबंधी अनुरोध, अभिदाताओं से प्राप्त आहरण अनुरोध को पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ को भेजना
  • पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ को एनपीएसमें अभिदाता अंशदान से संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना
  • एनपीएस के अंतर्गत किसी भी इंटर फेसिंग संस्थाके विरूद्ध शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत निवारण हेतु संबंधित पीएओ को फीडबैक भी उपलब्ध करा सकता है।
  • अपने अधीनस्थ अभिदाताओं के आरहरण अनुरोध ऑनलाइन संसाधित कर सकता है और आहरण फॉर्म को संबंधित पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ के पास भेज सकता है।

एफएटीसीए से तात्पर्य विदेशी खाता कर अनुपालन अधिनियम से है। यह कर चोरी रोकने में मदद करने वाला अमरीका का नया कानून है। अमरीका के राजकोषीय विभाग और अमरीकी आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) द्वारा प्रस्तुत FATCA का उद्देश्य अमरीकी नागरिकों को उनकी आय और परिसम्पत्तियों पर अमरीकी कराधान से बचने के लिए बैंको और अन्य वित्तीय संगठनों का उपयोग करने से रोकने के माध्यम से बेहतर कर अनुपालन को बढ़ावा देना है। भारत ने अमरीकी सरकार के साथ FATCA अनुपालन से संबंधी अंतर-सरकारी समझौते (आईजीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। एनपीएस न्यास दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 जुलाई, 2014 को या उसके बाद एनपीएस के अंतर्गत पंजीकृत अभिदाताओं को अनिवार्य रूप से FATCA स्व-प्रमाणपत्र देना आवश्यक है।

  • एनपीएस न्यास द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसी अभिदाता द्वारा FATCA स्व-प्रमाणपत्र जमा न कराने पर उसके एनपीएस खाते में स्वैच्छिक अंशदान, टीयर 2 अंशदान और आहरण पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

  • एनपीएस न्यास दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 जुलाई, 2014 को या उसके बाद एनपीएस के अंतर्गत पंजीकृत अभिदाताओं को अनिवार्य रूप से FATCA स्व-प्रमाणपत्र देना आवश्यक है।

    एनपीएस न्यास द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसी अभिदाता द्वारा FATCA स्व-प्रमाणपत्र जमा न कराने पर उसके एनपीएस खाते में स्वैच्छिक अंशदान, टीयर 2 अंशदान और आहरण पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

    वर्तमान में, अभिदाता सीआरए सिस्टम ¼cra-nsdl.com½ में ऑनलाइन लॉग-इन के जरिए और नोडल कार्यालय अभिदाता की ओर से सीआरए में लॉगइन करके FATCA स्व-प्रमाणपत्र (स्क्रीन आधारित) को अपडेट कर सकते हैं। अब, सीआरए सिस्टम में बल्क फाइल अपलोड के माध्यम से विभिन्न अभिदाताओं के लिए FATCA स्व-प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए सभी नोडल कार्यालयों (सभी केन्द्रीयकृत पद्धति कार्यालयों के मामले में - पीएओ/डीटीओ/डीटीए ) को कार्यक्षमता उपलब्ध कराई जा रही है।

    यदि एससीएफ को डीडीओ द्वारा तैयार किया गया है, तो फाइल मर्जर यूटिलिटी (एफएमयू) डीडीओ द्वारा तैयार की गई सभी ण्चिन फाइलों को विलय करने का विकल्प उपलब्ध कराकर पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ की सहायता करता है।

    एफएमयू एफपीयू फॉरमैट में एक एकल समेकित फाइल तैयार करेगा। फाइल प्रीपेरेशन यूटिलिटी (एफपीयू) का उपयोग करके एक अंतिम एससीएफ तैयार करने के लिए इस विलय की कई फाइल को पीएओ/सीडीडीओ/डीटीओ द्वारा सत्यापित करवाने की आवश्यकता होती है।

    • नोडल कार्यालय अभिदाता द्वारा जमा कराए गए स्व-प्रमाणीकरण फॉर्मसे FATCA विवरण प्राप्त करते हैं। निर्दिष्ट फाइल फॉरमैट के अनुसार विवरणों को एक्सल फाइलमें प्राप्त करने की जरूरत होती है।
    • एक्सल में डाटा प्राप्त करने के पश्चात, नोडल कार्यालयको आंकड़ों को सीआरए सिस्टम में अपलोड करने के लिए आंकड़ोंको एक्सल फाइल फॉरमैट(.xls) से टैक्स्ट फाइल फॉरमैट(.txt) में बदलने की आवश्यकता होती है।
    • (.xls) फाइलसे (.txt) फाइलमें बदलने की प्रकियाको नीचे उल्लिखित किया गया हैः
      • अभिदाताके FATCA विवरणको एक्सल फाइल में प्राप्त करना
      • लाइन 2 में से एक्सल फाइल(.xls) से नई टेक्स्ट फाइल (.txt) में सभी आंकड़ों को कॉपी/पेस्ट करें (संलग्नक।।केअनुसार )
      • टेक्सट फाइल में डाटा कॉपी करने के बाद पूरे फाइल क्षेत्रको “^” से बदलें।
      • टेक्सट फाइलको सेव करें और सीआरएसिस्टम में .txt फाइल अपलोड करें।
    • सीआरए सिस्टम में लॉग-इन करने के बाद, ट्रांजेक्शन मेन्यू पर क्लिक करें और उसके बाद FATCA फाइल अपलोड सब मेन्यू पर क्लिक करें।
    • FATCA फाइल अपलोड लिंक पर क्लिक करने के बाद ‘ब्राउज‘ विकल्पका उपयोग करते हुए टेक्सट फाइल अपलोड करें और उसके बाद अपलोड फाइल पर क्लिक करें। .txt फाइल अपलोड करने के बाद एक फाइल संदर्भ संख्याप्रदान की जाएगी जिसे फाइल की स्थिति की जांच करने और भविष्यके संदर्भ के लिए उपयोग किया जा सकता है।
    • अपलोडकी गई फाइल की स्थितिका पता लगाने के लिए, ट्रांजेक्शन मेन्यू और FATCA फाइल स्टेटस पर क्लिक करें।
    • अपलोड कीगई FATCA फाइलकी स्थिति देखने के लिए फाइल संदर्भ संख्या या डेटरेंज विकल्पको भरें।

    पीआरएओ/डीटीए के लिएनिम्नलिखित डाउलोड/व्यू और रिपोर्ट उपलब्ध होती हैं :

    क्र. सं.  कार्य/ गतिविधि का नाम
    व्यू एवं डाउनलोड
    1 संव्यवहार विवरण
    2 स्वैच्छिक अंशदान विवरण
    3 ई-प्रान कार्ड
    4 अभिदाता विवरण देखना*
    5 अधीनस्थ अभिदाता/डीडीओ/पीएओ की सूची
    6 विभिन्न परिपत्र और एसओपी को देखना
    7 पीआरएओ विवरण देखना
    8 पीएओ विवरण देखना
    9 डीडीओ विवरण देखना*
    10 लम्बित अनुरोध हेतु इनबॉक्स नोटिफिकेशन
    11 सीआरए सेवा शुल्क बिल
    डैशबोर्ड रिपोर्ट
    1 कार्यकारी सारांश (पंजीकरण और अंशदान)
    2 अभिदाता पंजीकरण
    3 अभिदाता अंशदान (अपलोडेडSCF की स्थिति)
    4 मासिक अंशदान की तुलना
    5 जमा किया गया मासिक अभिदाता अंशदान
    6 SCF संसाधित करने से संबंधी परफोरमेंस ट्रेकर
    7 वित्तीय वर्ष के दौरान जमा अंशदान
    8 कार्यालयों के विरूद्ध दर्ज शिकायतें
    9 Nilक्रेडिट रिपोर्ट
    10 एन.पी.एस से निकास करने वाले अभिदाताओं पर रिपोर्ट
    11 आपत्ति रिपोर्ट
    अतिरिक्त रिपोर्ट
    1 आपत्ति रिपोर्ट-पीएओ कार्यप्रदर्शन
    2 आहरण निकास दावे आइडी रिपोर्ट
    3 क्रेडिट विश्लेषण
    4 अभिदाता अंशदान तुलना
    5 अभिदाता अंशदान सूची
    6 लंबित मिलान अंशदान फाइल

    * चिन्हित कार्य पद्धति केवल डीटीए के लिए उपलब्ध हैं

    क्र. सं. कार्य/ गतिविधि का नाम
    व्यू एवं डाउनलोड
    1 संव्यवहार विवरण
    2 स्वैच्छिक अंशदान विवरण
    3 ई-प्रान कार्ड
    4 अभिदाता विवरण देखना
    5 स्वामित्व विवरण
    6 अभिदाता सेवानिवृत्ति विवरण
    7 अधीनस्थ अभिदाताओं/डीडीओ/पीएओ की सूची
    8 विभिन्न परिपत्र और एस.ओ.पी को देखना 
    9 पीआरएओ विवरण देखना 
    10 दस्तावेज प्रबंधन प्रणाली -देखना
    11 S1 फार्मसबमिशन डिटेल
    12 लंबित अनुरोध इन्बॉक्स नोटिफिकेशन
    13 सीआरए सेवा शुल्क बिल
    14 विभिन्न डैशबोर्ड रिपोर्ट
    डैशबोर्ड रिपोर्ट
    1 अभिदाता पंजीकरण रिपोर्ट
    2 अभिदाता मासिक अंशदान क्रेडिट
    3 एससीएफ कार्यप्रदर्शन ट्रैकर
    4 वित्तीय वर्ष की अंशदान क्रेडिट
    5 आपत्ति रिपोर्ट
    अतिरिक्त रिपोर्ट
    1 आहरण निकास दावे आइडी रिपोर्ट
    2 अभिदाता अंशदान तुलना
    3 अभिदाता अंशदान सूची

    निम्नलिखित व्यू/डाउनलोड डीडीओ के लिए उपलब्ध हैं

    • अभिदाता विवरण : अभिदाता के सभी विवरणों को देखा जा सकताहै।
    • अभिदातासूची : अधीनस्थ अभिदाता ओं की सूची को डाउनलोड कियाजा सकता है
    • संव्यवहार विवरणिका : अधीनस्थ अभिदाताओं की वित्तीय वर्ष वार विवरणिका को देखा और प्रिन्ट लिया जा सकता है
    • ई-प्रान : अभिदाता के प्रानकार्ड की सटीक प्रतिकृतिको देखा और प्रिन्ट लिया जा सकता है।
    • एनपीएस के तहत स्वैच्छिक अंशदान विवरणिका : अभिदाता द्वारा टीयर । खाते में किए स्वैच्छिक अंशदान विवरणिका देखना।