NEW! Manage your NPS on WhatsApp — Send 'Start' to 9619817343        DSC Signing Service (NSS) Utility Please click here to download        Access and review performance of schemes and Pension Funds available under NPS through PRIDE DISHA calculator enabled by PFRDA https://pfrda.org.in/pride-calculator              Implementation of the Multiple NAVs framework w.e.f. April 1, 2026, Click Here.              NPSCRA – Informational website of CRA has migrated from https://www.npscra.nsdl.co.in to https://www.npscra.proteantech.in              Toll Free Number - 1800 889 1030 of Atal Pension Yojana (New NPS-CRA toll-free number 1800 210 0080)              Go Paperless: Opt for an Email Annual Transaction Statement              Protean CRA Migration: https://enps.nps-proteantech.in              Click Here for Aadhaar Seeding of APY Subscribers
अंशदान

प्रतिवर्ष जमा की जाने वाली राशि की कोई भी अधिकतम या न्यूनतम सीमा नहीं है. अभिदाता को अंशदान की बारंबारता और अंशदान की राशि तय करने की आज़ादी है.

पंजीकरण के समय, अभिदाता को रु. 100 की राशि का निवेश करना होगा । हालांकि प्रतिवर्ष अंशदान की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद यथोचित पेंशन पाने के लिये प्रतिवर्ष कम से कम रु.1000 का निवेश किया जाना चाहिये ।

अभिदाता को पंजीकरण के समय और इसके बाद ऐग्रिगेटर के माध्यम से निवेश करना होता है। अभिदाता निम्नलिखित शर्तों के अनुसार निवेश कर सकता हैं:

  • पंजीकरण के समय न्यूनतम अंशदान - रु. 100
  • हालांकि प्रतिवर्ष अंशदान की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है, लेकिन स्वावलंबन लाभ को पाने के लिये रु. 1000/- प्रति वर्ष के निवेश का सुझाव दिया जाता है । लेकिन इस बात को ध्यान में रखा जाना चाहिये कि ज़्यादा राशि जमा करने पर ज़्यादा पेंशन मिलेगा और चूंकि स्वावलंबन लाभ रु. 12000/- तक के अंशदान पर उपलब्ध है, इसलिये अपने एनपीएस - स्वावलंबन खाते में ज़्यादा से ज़्यादा राशि का निवेश वांछनीय है ।

भारत सरकार, वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार एनपीएस - स्वावलंबन में जमा राशि का निवेश एक ही योजना के अंतर्गत इक्विटी, कॉर्पोरेट बॉन्ड्स और सरकारी प्रतिभूतियों में किया जाता है ।

निवेश प्रतिफल की कोई गारंटी नहीं है। एनपीएस के अंतर्गत प्रतिफल पूरी तरह मार्केट आधारित यानि कि पेंशन निधि योजनाओ की एनएवी पर आधारित हैं। लाभ पूरी तरह एनपीएस से निकलने तक अंशदान की गई राशि और निवेश की वृद्धि पर निर्भर करता है।